News Addaa WhatsApp Group

कसया: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर “गोष्ठी” विषयक संगोष्ठी सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 30, 2023  |  6:00 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर “गोष्ठी” विषयक संगोष्ठी सम्पन्न
  • लोक हित में लोक के लिए अपनी लेखनी को धार दें पत्रकार: अजय सिंह
  • पत्रकारों के हित मे सुरक्षा कानून लागू हो: विनय उपाध्याय
  • खबरें जनहित में लिखें: राज सिंह
  • पत्रकारों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू हो: हृदया नन्द शर्मा

कसया/कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जनपद इकाई कुशीनगर के तत्वधान में कैम्प कार्यालय साखोपार में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है हमें जनता व सरकार के बीच में सेतु का काम करना चाहिए और लोक हित में लोक के लिए अपनी लेखनी को धार देनी चाहिए हमें नकारात्मक पत्रकारिता से बचना होगा। देश के 22 राज्यों में सक्रिय यह देश का सबसे बड़ा संगठन है जो देश में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जागरूक है। प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों के हित मे सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर एबीपीएसएस आंदोलन कर रही है। क्षेत्रीय प्रभारी राज सिंह ने कहा कि खबरों पर सावधान रहें। खबरें निष्पक्ष लिखें और निर्णय जनता पर छोड़ दें। वही लिखें जो जनहित में हो। अध्यक्षता करते हुए हृदया नन्द शर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कहा कि पत्रकारों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जायँ व जिले स्तर पर फोरम व प्रेस क्लब का निर्माण कराया जाना नितांत आवश्यक है। अर्जुन वेदांत, अशोक सिंह, तहसील अध्यक्ष कप्तानगंज सागर प्रसाद, हाटा तहसील अध्यक्ष सरताज आलम, जिला संगठन सचिव एहतेशाम जाफर मिंटू आदि वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, पत्ररका उत्पीड़न पर चर्चा किया। संचालन जिला महामंत्री मंतोष जायसवाल ने किया।

इस दौरान अनिल गुप्ता, मस्तराज सिंह, ईश्वर चन्द पटेल, राहुल विश्वकर्मा, पवन कुमार शर्मा, मो0 असलम, फरियाद अली, दीपक अग्रवाल, डा0 शैलेन्द्र मद्धेशिया, शम्स तबरेज, संजय सिंह, सलबुद्दीन अली, फरियाद मलिक, अब्दुल मजीद, रमेश पाण्डेय, श्याम बदन प्रसाद, मुन्ना राय,आफताब आलम, रमाशंकर तिवारी, प्रभु प्रसाद आदि शामिल रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking