News Addaa WhatsApp Group

कसया: शीत कालीन कैम्प लगाकर सुनी गयी जनसमस्याएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 27, 2022  |  5:52 PM

511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शीत कालीन कैम्प लगाकर सुनी गयी जनसमस्याएं

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव रहसू जनूबी पट्टी में मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन परिसर में शीत कालीन कैम्प लगाकर जनसमस्याये सुनी गई। गांव के लोगो ने कैम्प में आये ब्लाक के अधिकारियों को अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि गांव में शीत कालीन कैम्प लगाने का उद्देश्य हैं गांव के लोगो को सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिल सके और लोग इसका लाभ ले सके। जो लाभार्थी हैं जिनको सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है उसका समाधान किया जाएगा जिसमे मुख्य रूप से वृद्धा,विधवा, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड,शादी अनुदान,कन्या सुमंगला, शौचालय आवास, मनरेगा,पीएम किसान नाम जुड़वाने और बनवाने पर लोगो को जानकारी दी गई । जिन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड नही बना है उनको शीघ्र ही बनवाने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान एडीओ समाज कल्याण राजकिशोर राय,ग्राम विकास अधिकारी शिबू राय,कृषि विभाग के तरफ से दीपक सिंह,मथिलेश चौरशिया, संजीव वर्मा,ग्राम प्रधान पूनम देवी,ग्रामप्रधान प्रतिनिधि मारकण्डेय प्रसाद,पूर्व प्रधान अरविंद सिंह,रामसेवक कुशवाहा,संजय सिंह,तपेश्वर भगत,महेन्द्र कुशवाहा,जय प्रकाश जायसवाल, मुंशी गुप्ता,वशिष्ठ मद्देशिया आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking