News Addaa WhatsApp Group

कसया: पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने में महत्वपूर्ण है पौधरोपण – पुष्पा सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 20, 2022  |  6:59 PM

409 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने में महत्वपूर्ण है पौधरोपण – पुष्पा सिंह

कसया/कुशीनगर । पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशम्भरपुर की छात्रा रिया सिंह राजपूत ने अपना जन्मदिन नवप्रभा मंच कुशीनगर के तत्वावधान में पौधरोपण कर मनाया । मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशम्भरपुर में दोपहर बाद छात्रा ने नवप्रभा मंच कुशीनगर द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग उत्सव अभियान के अंतर्गत अपने जन्मदिन पर बच्चों व शिक्षकों के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशम्भरपुर परिसर में लीची का पौधा लगा कर मनाया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

उसकी जन्मदिन पर विद्यालय के बच्चों ने बधाइयाँ व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका पुष्पा सिंह ने कहा कि पौधरोपण पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने में महत्वपूर्ण है । अतः पौधरोपण के साथ उसके संरक्षण पर बल देने की जरूरत है । शिक्षिका गीता शर्मा ने नवप्रभा मंच द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग उत्सव अभियान की सराहना करते हुए इससे जुड़ कर पर्यावरण संवर्द्धन में अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को निभाने की जरूरत बताया । जब तक इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी तब तक यह संकल्प अधूरा है । मंच द्वारा जन्मदिन , शादी के सालगिरह , शुभ अवसर व पूर्वजों के पुण्यतिथि पर पौधरोपण कार्य को अभियान बनाना। पर्यावरण को स्वच्छ रखने में नेक प्रयास है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंद्रपाल सिंह ने रिया को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए मंच द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान की सराहना की। स्वागत व संचालन नवप्रभा मंच के अध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी ने किया । आभार छात्रा रिया ने ज्ञापित किया।

इस अवसर पर इसरावती, सुमित्रा, बिन्दी, प्रियंका, चंदा, खुशी, खुश्बू, कल्पना, प्रिन्स, अभिषेक, ऋषिकेश, मनोज, दिलीप, पूजा गुप्ता, सोली, बिट्टू, कृष्णा, करन, काजल, अंजली, गौतम, राज आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking