News Addaa WhatsApp Group

कसया: ऋतु चक्र में संतुलन के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी – योगिनी निक्की

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 6, 2023  |  5:05 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ऋतु चक्र में संतुलन के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी – योगिनी निक्की
  • पर्यावरण का संरक्षण मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी- नागेंद्र गुप्ता

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के जोकवां बुजुर्ग में हरिओम योगा सेवा संस्था के तत्वावधान में 151 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संस्था की प्रबंधक योगिनी निक्की मद्देशिया ने कहा कि पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है। पेड़ – पौधे ही हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। जबकि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राण वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

पेड़ साथ ही उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र संतुलित बना रहता है। हमें पौधे को बड़े होने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पौधा फल, फूल, शुद्ध प्राण वायु देते है। देता है। जो सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। ग्राम प्रधान नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास हैं। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ से अनेकों पशु-पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाते हुए उसका संरक्षण करना चाहिए।

इस दौरान तन्नू, मन्नू, रेशमा, रिंकू देवी, मंजू देवी, हैदराबादी, प्रिया, नीलम, मुन्नी देवी, लीलावती देवी, गोधन, चन्दा देवी, आदित्य, श्रद्धा, बुग्गु, शिवानी, ऋतिक आदि सदस्य ने भी पौधरोपण कर धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking