कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों व शिक्षण संस्थानों में संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डॉ.भीम राव अम्बेडकर क़ो याद करतें हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता क़ो मजबूत करने का संकल्प लिया गया l इसी क्रम में नगर के वार्ड संख्या 15 वीर सावरकर नगर (सबया) स्थित बीजे विद्यालय के बच्चों ने संविधान की उद्देशिका व मौलिक अधिकारों के पोस्टर लेकर रैली निकाली और राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत नारे लगाए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक संजय सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की अगुआई में विश्व का सबसे बड़ा संविधान लिखा गया। जो बिना भेद पूरे देश वासियों को अधिकार देता है। निरंकारी इंटर कॉलेज कसया में बच्चों क़ो संविधान की विशेषताओ का उल्लेख करतें हुए प्रधानाचार्य अवधेश चौरसिया ने संविधान की महत्ता क़ो बताया l इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण मौजूद रहे l केश्वर इंटर कालेज बनवारीटोला में संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरन्दर प्रताप यादव, छात्र – छात्राओं व शिक्षकों ने संविधान की रक्षा की शपथ ली। इस दिवस को राष्ट्रीय संवैधानिक दिवस और राष्ट्रीय कानून दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। दरअसल 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अपनाया गया था और राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 में इसे लागू किया गया था। इसलिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी देवेन्द्र प्रताप यादव, हरेन्द्र कुमार यादव, जगतराज कुमार चौहान, अमरजीत यादव, गिरिधर गोपाल यादव, शेषनाथ यादव, अजय धर द्विवेदी, मार्कण्डेय तिवारी, कमलेश भारती, जय प्रकाश सिंह, रामकृष्ण सिह, सतवीर कुशवाहा, अम्बालिका यादव, शशिमा पटेल, जयसिंह गोड, रागनी चौहान आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…