कसया/कुशीनगर। रंगमंच ललित कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कुशीनगर के साहित्य विधा के तत्वावधान में निराकार ब्रह्म के उपासक एवं स्वतंत्र विचारधारा के पोषक संत कबीर दास की 625 वीं जयंती रविवार को देर शाम महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केशव नगर कसया के सभाकक्ष में समारोह पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ कलाकारों द्वारा भारत माता एवं कबीर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से हुआ ।
मुख्य वक्ता दिनेश तिवारी भोजपुरिया में कबीर को स्वतंत्र विचारधारा का कवि बताते हुए कहा कि कबीर ने राजाओं के आश्रित कवियों की परंपरा को तोड़ा । कहा कि कबीर पाखंड , थोथे कर्मकांड , छुआछूत , रूढ़िवादिता एवं सामाजिक विकृतियों के घोर विरोधी थे । कबीर ने हिंदू- मुसलमान दोनों के पाखंड पर कडा प्रहार किया । पाथर पूजे हरि मिले तो मैं पूजूँ पहार , घर की चाकी कोऊ न पूजे पीस खाय संसार । काकर पाथर जोड़ कर मस्जिद नई बनाय ता चढ़ि मुल्ला बाग दे ,क्या बहरा हुआ खुदाय ।
मंत्री अशोक कुमार ने कहा कि कबीर के विचारधारा आज भी प्रासंगिक हैं । सुरेश प्रसाद गुप्त ने प्रस्ताविकी रखते हुए कहा कि कबीर का जन्म ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सन् 1398 में वाराणसी के लहरतारा नामक स्थान पर हुआ था। माता का नाम नीमा और पिता नीरू थे । कमाल और कमाली नाम के एक पुत्र एवं एक पुत्री थी ।
प्रवक्ता उमेश कुमार गुप्त ने कहा कि कबीर भारतीय जनमानस को समझने वाले श्रेष्ठतम कवि थे | साहित्य विधा प्रमुख वंदना मद्धेशिया ने कविता पाठ करते हुए कहा कि “मैं ” का प्रश्न अनुत्तरित नहीं है , कबीर दास जी को “मैं” का ज्ञान था ।
अध्यक्षता करते हुए संस्थाध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि समरस जीवन के लिए कबीर के “ढाई आखर प्रेम ” को अपनाना आवश्यक है । अर्चना श्रीवास्तव ने साध्यति संस्कार भारती , भारते नव जीवनम् गान प्रस्तुत किया । वंदे मातरम् के सामूहिक गान से कार्यक्रम का समापन हुआ ।
इस अवसर पर सुरेंद्र पाण्डेय , मदन मोहन अग्रहरि , कमला पाण्डेय , गोपेन्द्र प्रताप सिंह , गंगा समग्र के जिला संयोजक शिवानंद धर दूबे ,सोहनलाल शाह , राजकुमार चौधरी , संजय ,मुरारी आदि उपस्थित रहे ।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…