News Addaa WhatsApp Group

कसया: सत्येंद्र मिश्र के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 21, 2023  |  7:57 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सत्येंद्र मिश्र के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण

कसया/कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा बुधवार को हाटा विकास खंड के मोहर प्रसाद जायसवाल इंटरमीडिएट कॉलेज, अहिरौली बाजार में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जवाहर नवोदय विद्यालय के काउंसलर व योग गुरु सत्येंद्र मिश्र ने लोगों को इस वर्ष की थीम वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग से अवगत कराते हुए कहा कि इसका अर्थ है धरती ही परिवार है और धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता है। उन्होंने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध कटिचक्रासन, वीर भद्रासन, भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम विलोम इत्यादि योग से सम्बंधित आसनों का अभ्यास कराया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

योग गुरु सत्येंद्र मिश्र ने विद्यालय परिसर में अपने जन्मदिन के अवसर पर नयी दिशा द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के अंतर्गत आम, आंवला व नीम का पौधा भी लगाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रमेश जायसवाल, अश्वनी पांडेय, देवानंद गौड़, नित्यानंद प्रजापति, चंदन प्रजापति, रवि गुप्ता, किशन पटेल, तानवी, तनिष्का, कुंज, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking