News Addaa WhatsApp Group

अतिक्रमण की शिकायत को लेकर कसया एसडीएम ने किया जांच

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 24, 2022  |  5:06 PM

792 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अतिक्रमण की शिकायत को लेकर कसया एसडीएम ने किया जांच

फाजिलनगर/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्रांतर्गत गांव लाला गुरवलिया में बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल ने ग्रामसभा की जमीन पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत को लेकर मौके पर पहुंचकर जांच किया तथा एक-दो दिनों के अंदर टीम गठित कर जमीनों का पैमाइस कराकर अतिक्रमण खाली कराने की बात कहीं।

उक्त संबंध में गांव लाला गुरवलिया के ग्राम प्रधान आदित्य कुमार द्वारा जिलाधिकारी रमेश रंजन को शिकायती पत्र में कहा है कि गांव की बंजर,नवीन परती,आबादी ,तालाब,रास्ते की जमीन को प्रभावशाली लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।इससे गांव का विकास कार्य बाधित है।शिकायत पर जिलाधिकारी ने कसया उपजिलाधिकारी को तत्काल ग्रामसभा में पहुंचकर जमीन का पैमाइस कराने का निर्देश दिया था।इसी क्रम में पहुंची एसडीएम ने चकमार्ग की जमीन की पैमाइस करवाया और साथ ही ग्राम प्रधान को आश्वासन देते हुए कहा कि अन्य ग्रामसभा की जमीन के लिए एक टीम बनाकर शीघ्र ही नापी कराकर अतिक्रमण को खाली करवाया जाएगा।

इस दौरान प्रभारी कानूनगो लेखपाल श्रीनिवास सिंह,लेखपाल विनोद सिंह,निलेश रंजन राय,जयप्रकाश सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहें ।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking