कसया/कुशीनगर। पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के मनोविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 सत्य प्रकाश ने नगर पालिका परिषद कुशीनगर के पकवाइनार भरटोली स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बच्चों के साथ पौधरोपण किया एवं उन्हें मिठाई खिलाकर उनके साथ खुशियां साझा की। डॉ0 सत्यप्रकाश ने कहा कि पौधे और बच्चे दोनों ही हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। पौधे हमें जीवन देते हैं तो बच्चे उस जीवन में खुशियों का संचार करते हैं। आज अधिकांश बच्चों से उनका बचपन छूटता हुआ नजर आ रहा है। हमें इसके लिए भी प्रयास करना होगा। उन्होंने बच्चों से नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।
इस अवसर पर नरेंद्र प्रताप सिंह, बुधिया देवी, कांति देवी, सलोनी देवी, विद्यावती देवी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…