कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में शहीद अमिय त्रिपाठी नगर, कसया निवासी अधिवक्ता तुषार कांत मणि त्रिपाठी ने जन्मदिन के अवसर पर अपने आवासीय परिसर में अमरूद के पौधे का रोपण कर जन्मोत्सव मनाया एवं नयी दिशा के कार्यों की सराहना करते हुए आर्थिक सहयोग भी किया। पौधरोपण में शामिल लाडले तनिष्क मणि त्रिपाठी ने अगले माह 11 दिसम्बर को अपने जन्मदिन पर भी पौधा लगाने हेतु नयी दिशा की टीम को आमंत्रित किया।
इस अवसर पर पंकज चतुर्वेदी, राजेश गुप्त नानक, सरफराज, भोला, प्रभाकर पाण्डेय, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…