कसया/कुशीनगर। संतोष निषाद की मौत क़ो लेकर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने गुरुवार क़ो मुंबई से उसके शव का आने का प्रतीक्षा कर रहें थे, और सुबह से ही कसया – देवरिया मार्ग पर होटल लीला ग्लैक्सी के सामने इकठा हुए थे, और ज्यो ही युवक का शव आने की सूचना मिली सैकड़ो की संख्या में परिजनों सहित महिला- पुरुष ग्रामीण मौके पर जूट गए तथा आक्रोश में होटल के उपर कई बार धावा बोलने का प्रयास करने लगे, लेकिन पहले मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के कारण उनका प्रयास नाकाम रहा l
इस दौरान आक्रोश में कुछ ने होटल पर ईंट पत्थर भी चलाये, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ l मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामले क़ो शांत कराने का कॉफी प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने और कार्यवाही की मांग पर अड़े रहें l जिसके बाद मौके पर तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष कुमार सिंह व सपा नेता बंटी राव पहुंचे और कॉफी मशक्कत के बाद लिखित कार्यवाही की आश्वासन पर परिजन माने और लगभग 04 घंटे तक प्रदर्शन के बाद शव क़ो अंतिम संस्कार के लिए लें गए l इस दौरान थानाध्यक्ष कसया गिरजेश उपाध्याय, कुशीनगर चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल, चौकी प्रभारी हाइबे बब्लु सोनकर सहित भरी संख्या में महिला पुलिस सहित पुलिस बल मौजूद रहा l
इसके पूर्व जब बुधवार क़ो युवक के मौत की जानकारी हुई तो बीते बुधवार को परिजनों ने होटल में तोडफ़ोड़ किया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद का मामला है। एक पक्ष दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहा है। जबकि वह मुंबई में सुसाइट किया है। दोनों पक्षो की तहरीर मिली है। जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…