हेतिमपुर/कसया। आनन्द कुटी महाविहार सिरसिया का पांचवा वार्षिक समारोह एवं रामसूचित की 8वी पुण्यतिथि गुरुवार को सामरोह पूर्वक मनाया गया। बुद्ध पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरीबों को ऊनी वस्त्र दान दिया गया। बुद्ध वंदना के बाद अतिथियों ने कहा कि महाविहार के संचालक भंते महेंद्र ने इसका निर्माण करवाकर कुशीनगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि महाविहार थाई के निर्माण में स्थापत्यकला का समावेश है। भविष्य में कुशीनगर आने वाले पर्यटक यहां आयेंगे इससे क्षेत्र का विकास होगा। भंते महेंद्र ने बताया कि यहा भविष्य में विपश्यना शुरु होगी इसके लिए हाल का निर्माण प्रारम्भ है। और अन्य धार्मिक कार्य संपन्न होगा। इससे क्षेत्र का विकास होगा। समारोह को भंते अस्स, थाई भंते, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, विनय राय, बीरेंद्र तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भंते महेंद्र के पिता रामसूचित की 8वी पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर गरीबों में ऊनि वस्त्र वितरण हुआ। संचालन पारस नाथ ने किया। इस दौरान भंते सुमित, भंते नंदरतन, भंते अशोक, तेजवंत, चंद्रभूषण, मुलायम, सुबोध आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…