News Addaa WhatsApp Group

कसया: सिटी स्कैन कराने आयी वृद्धा का टप्स गायब

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 17, 2023  |  10:39 AM

498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सिटी स्कैन कराने आयी वृद्धा का टप्स गायब
  • परख एमआरआई एन्ड डाइग्नोस्टिक सेंटर कसया में हुई घटना

कसया/कुशीनगर। कसया नगर स्थित एक एमआरआई एन्ड डाइग्नोस्टिक सेंटर पर सिटी स्कैन कराने के लिए आयी वृद्धा के कान का टॉप्स गायब हो गया। टाप्स को लेकर वृद्धा के शिक्षक पुत्र ने थानाध्यक्ष कसया को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित द्वारा एसओ कसया को दिए तहरीर के मुताबिक थानाक्षेत्र के ग्राम धुरिया निवासी शिक्षक राम चन्द्र सिंह अपनी माता प्यारी देवी पत्नी गुलाब सिंह की तबियत अचानक खराब होने पर कसया स्थित डॉ आफताब हुसैन के यहां इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सक ने सिटी स्कैन कराने के लिए परख एमआरआई एन्ड डाइग्नोस्टिक सेंटर कसया में कराने की सलाह दी। पीड़ित के मुताबिक एमआरआई एन्ड डाइग्नोस्टिक सेंटर पर सिटी स्कैन के पहले माता के कान का टाप्स निकलवा दिया गया और मां को अंदर लेकर चले गए। इस दौरान टॉप्स गायब हो गया। मेरे द्वारा पुछताक्ष करने पर बताया गया कि सीसीटीवी कैमरा बन्द है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking