- संपूर्ण मुहिम में 75000 यूनिट ब्लड रक्तदान करने का लक्ष्य
- 50 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी।
कसया/कुशीनगर। अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी 3120 द्वारा रोटरी सप्ताह के अंतर्गत 13 से 19 मार्च तक रक्तदान महादान 8.0 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे 50 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी। इस संपूर्ण मुहिम में 75000 यूनिट ब्लड रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
महादान 8.0 अभियान को सफल बनाने हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर के मासिक बैठक कसया स्थित एक स्थानीय होटल में की गई। बैठक में रोटरी के सचिव वाहिद अली ने बताया कि रक्तदान के माध्यम से हजारों लोगों को जीवनदान मिलेगा। महादान अभियान में रोटरी कुशीनगर इकाई द्वारा भी दिनांक 19 मार्च 2023, दिन रविवार को 10 से 4 बजे तक कुशीनगर जनपद के कसया स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (डाक बंगला) के प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर -महादान 8.0 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
अध्यक्ष डॉ. एम एच खान एवं कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार गुप्ता के द्वारा इस महादान अभियान में अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…