खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम द्वारा रविवार को 2 वांछित अभियुक्तों को चोरी के पीली व सफेद धातु के आभूषण व नगद पैसे के साथ बरामद कर न्यायालय भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक खड्डा दुर्गेश सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खड्डा पुलिस टीम द्वारा अहिरौली गांव के समीप चोरी के मामले में 2 वांछित अभियुक्त आमीर पुत्र अफजल साकिन नेहरु नगर कस्बा खड्डा एवं छोटू पुत्र झिनमिन साकिन वार्ड नं.8 कस्बा खड्डा को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की सफेद व पीली धातु के आभूषण व 1700 रुपए नकद बरामद हुआ है। अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज मुकदमें की धारा 457/380/411 में गिरफ्तार कर दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है। टीम में निरीक्षक उमेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक साहब लाल यादव, कां.कैलाश नाथ यादव, कां.मटरु यादव, कां. राहुल पाण्डेय
कां. चन्द्रशेखर चौहान शामिल रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…