खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील के मीटिंग हाल में शनिवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 21 मामले आए जिसमें सिर्फ 3 मामलों का मौके पर समाधान करा दिया गया।
शनिवार को खड्डा तहसील के मीटिंग हाल में उपजिलाधिकारी भावना सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 21 फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कुल 3 प्रार्थना पत्र का मौके से निस्तारण करा दिया गया। शेष बचे 18 मामलों को एसडीएम ने संबंधित को सौंपते हुए समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव सहित तहसील व पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…