खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी बगहा रेल सह पुल से छितौनी कस्बा बैरा टोला निवासी नवयुवक ने पत्नी से कहासुनी से नाराज होकर नारायणी में छलांग लगा दिया। घाट के किनारे खड़े नाविक ने नदी की बीच धारा में पहुंच उसकी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ चिकित्सा हेतु ले गई। चेयरमैन छितौनी अशोक निषाद घटनास्थल पर पहुंच युवक को सांत्वना दी।
सोमवार दोपहर छितौनी कस्बा स्थित बैरा टोला निवासी 32 वर्षीय मुकेश निषाद घर पर हुए पत्नी से कहासुनी के बाद नाराज होकर घर से निकला और पनियहवा पुल पर जाकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से नारायणी में छलांग लगा दिया। घाट पर खड़े दर्जनों लोगों की जिंदगी बचाने वाले नाविक राजेंद्र की नजर किसी छलांग लगाते व्यक्ति पर पड़ी तो वह अपनी नाव लेकर उस ओर भागा। नाविक की तत्परता से नदी में कूदे युवक की जान बचाई जा सकी।
उसी समय मौके पर छितौनी के चेयरमैन अशोक निषाद सालिकपुर चौकी के इंचार्ज अजय यादव , कांस्टेबल लाल बहादुर यादव, रणजीत यादव, शशिकेष गोस्वामी अरविंद गोंड आदि मौके पर पहुंच गए और उसे अस्पताल भिजवाया।
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…