खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने रविवार को 2 अभियुक्तों के कब्जे से 1 कुन्तल 5 किग्रा. नीलगाय के मांस व 2 बांका व एक वाहन मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है।
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खड्डा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव से शनिवार को 2 अभियुक्त खुर्शीद आलम पुत्र नवीहुसैन 45 वर्ष एवं सोनू पुत्र आलमगीर 19 वर्ष ग्राम कोहरगड्डी थाना खड्डा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 429 भादवि व 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव वर्मा, उपेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव सिपाही विश्वजीत यादव, पंकज यादव, कुमार शानू यादव शामिल रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…