News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पुलिस आरोपी अधेड़ को हिरासत में लिया

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 7, 2024  |  9:32 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पुलिस आरोपी अधेड़ को हिरासत में लिया
  • आरोपी अधेड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बताया जा रहा है

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में मछली दिलाने का बहाना बनाकर एक अधेड़ दरवाजे पर खेल रही छ: साल की बच्ची को घर से 1 किलोमीटर दूर नहर किनारे झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर गांव के बाजार से लौट रहे तीन लोगों ने आरोपी को पकड़ कर गांव लाया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष खड्डा, हनुमानगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझा बुझाकर शांत कराया। आरोपी अधेड़ व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने ले गई है। मामला दो संप्रदाय में होने के कारण आरोपी के प्रति ग्रामीण आक्रोशित रहे।

थाना क्षेत्र के एक गांव में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति मोटरसाइकिल से शाम 6 बजे बच्ची के दरवाजे पर खेलना देख अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि घर से लगभग 1 किमी दूर मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर के किनारे झाड़ी में लेकर चला गया और बच्ची से जबरदस्ती करने लगा। बच्ची की दादी के अनुसार बच्ची के चिल्लाने पर बाजार कर लौट रहे गांव के तीन लोगों ने झाड़ी की ओर जाकर देखा तो अधेड़ बच्ची के साथ आरोपी दुष्कर्म का प्रयास करते मिला। गांव में आरोपी को पकड़कर लाया गया जहां गांव के लोग घटना सुनकर आक्रोशित हो गए ‌ मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को समझाने बुझाने हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीण आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम ऋषभ पुण्डीर, सीओ उमेश चन्द्र भट्ट भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपी अधेड़ को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। पुलिस बच्ची और उसकी मां को भी थाने ले गई है। परिजन थाने पहुंचकर तहरीर आदि कार्रवाई में जुटे हैं। मौके पर शांति है। एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने बताया कि प्रकरण की जांच करा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking