खड्डा/कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी एवं एएसपी ने शनिवार को थाना खड्डा पर आयोजित थाना समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।
शनिवार को थाना समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा एवं एएसपी रितेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। एएसपी श्री सिंह ने पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान एक फरियादी की शिकायत को मौके से निस्तारण करा दिया गया। एचएचओ दुर्गेश कुमार सिंह, एसआई पीके सिंह सहित पुलिस व राजस्व के कर्मचारी मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…