खड्डा/कुशीनगर। राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन खड्डा के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं के आंदोलन का समर्थन कर एसडीएम को सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमियमय मालवीय व महामंत्री हीरालाल कुशवाहा की अगुवाई में तहसील के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य को छोड़कर प्रदर्शन करते हुए राज्य विधिज्ञ परिषद के मांगों का समर्थन किया और उपजिलाधिकारी विकास चन्द्र को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष श्री मालवीय ने कहा कि प्रदेश सरकार अधिवक्ता हितों के लिए मांगों के अनुरूप कार्यवाही नहीं करती है तो अधिवक्ता आंदोलन के अंतिम चरण में 15 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान भानु प्रताप पाण्डेय, राजेन्द्र जायसवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अवधेश यादव, ज्योतिर्मय मालवीय, नित्यानंद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…