News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पंचायत प्रतिनिधियों से डा. रतनपाल को जिताने की अपील

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 27, 2022  |  7:06 PM

463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पंचायत प्रतिनिधियों से डा. रतनपाल को जिताने की अपील

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के सरस्वती देवी महाविद्यालय के सभागार में रविवार को कुशीनगर देवरिया स्थानीय निकाय विधान परिषद पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह के पक्ष में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, सांसद विजय कुमार दूवे और विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने विकास खण्ड के ग्राम प्रधानगण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित प्रतिनिधियों से भाजपा प्रत्याशी डा. रतनपाल सिंह को प्रचण्ड विजयश्री दिलाने के लिए अपील किया। प्रत्याशी डा. रतनपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा जिला प्रभारी रमेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, धनंजय तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीलेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, अध्यक्ष खड्डा संग्राम सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राव, चंद्र प्रकाश तिवारी, बद्रीनारायण तिवारी, आलोक तिवारी, दुर्गेश वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, द्विग्विजय शर्मा सहित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking