खड्डा/कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष रामाकांत तिवारी की अगुवाई में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष रामाकांत तिवारी, जिला महासचिव रविप्रकाश दूबे आदि ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गण्डक नदी के तट पर बसे महदेवा गांव के अस्तित्व को बचाने के लिए बांध का निर्माण, गढ्ढे में तब्दील खड्डा-पनियहवा के जर्जर सड़क मार्ग को यथाशीघ्र बनवाए जाने, ग्रामीण क्षेत्र में आवास के पात्र व्यक्तियों का सर्वे कराकर यथाशीघ्र गरीबों का आवास दिलाने, पनियहवा में रेलवे के कब्जा से किसानों का जमीन मुक्त कराने सहित कुशीनगर के सभी चीनी मिल पर घटतौली की जांच कराये जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सभी प्रमुख मांगों को यथाशीघ्र कार्रवाई कर निदान कराने का मांग करते हुए एसडीएम भावना सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने के बाद सभी घरों को लौट लिए। इस दौरान संगठन के प्रवक्ता प्रभंस सिंह, रमाशंकर सिंह, तहसील अध्यक्ष कोदई कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मीना देवी, हलीम अंसारी, आनंद तिवारी, जवाहिर गोड़, ब्लाक अध्यक्ष विशुनपुरा अनवर अली, जवाहिर, नथुनी प्रधान, भीम, सुदामी देवी, सुनिता, अनिता चौधरी, मैरूननेशा, रामकिशुन सहित सुरक्षा व्यवस्था में खड्डा पुलिस मौजूद रही।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…