खड्डा/कुशीनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के क्रम में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा पर झाडू लगाकर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र की अगुवाई में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता तुर्कहां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और झाडू लगाकर परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर डा. मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हम सभी को संकल्प लेनी चाहिए कि अपने आस- पास सहित सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न हो।इस दौरान डा.सुशील कुमार, प्रधान प्रतिनिधि केदार यादव, प्रभात प्रजापति, विजय कन्नौजिया, अवधेश दुबे, गोविन्द, रमेश आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…