News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक की अगुवाई में निकाला बाइक जुलूस

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 10, 2022  |  7:18 PM

361 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक की अगुवाई में निकाला बाइक जुलूस
  • हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर निकली रैली, जय हिन्द के लगे नारे

खड्डा/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर -घर तिरंगा कार्यक्रम में भाजपा विधायक संग पार्टी नेताओं ने नगर पंचायत छितौनी में भाजयुमो के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

बुधवार को खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय की अगुवाई में नमामि गंगे के क्षेत्रीय सह- संयोजक मनोज पाण्डेय व भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल की उपस्थिति में भाजपाइयों ने बाइक जूलूस निकालकर हाथों में तिरंगा लेकर बुलहवा के बौद्धि माई स्थान से भारी संख्या में ढोल- नगाड़ों के साथ देश भक्ति नारों के गूंज के बीच पथलेश्वर नाथ मंदिर पर समापन किया।

इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति मय हो गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेंन्द्र प्रताप सिंह, रोशनलाल भारती, शशिकांत मिश्रा, प्रभाकर पांडेय, मण्डल अध्यक्ष विकास सिंह, प्रीशु गुप्ता, अशोक निषाद, सुमित गुप्ता, नरेंद्र चौरसिया, दीपू सरावगी, राजेंद्र अग्रवाल, भुवाल गोंड, अर्जुन साहनी, वीरेंद्र निषाद, करण यादव आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था में हनुमानगंज पुलिस तैनात रही।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking