News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे पीड़ित परिजनों से मिले, बंधाया ढांढस

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 5, 2022  |  9:40 PM

469 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे पीड़ित परिजनों से मिले, बंधाया ढांढस
  • दूरभाष से एसडीएम से वार्ता कर पीड़ित परिजनों को अहेतुक सहायता जल्द दिलाने को कहा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली के शिशुपाल गौंड पुत्र शंकर गौड़ का नारायणी नदी में एवं उमेश चौहान पुत्र स्व.पारस चौहान का मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डूबने से विगत मंगलवार को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी घटना की जानकारी मिलने पर ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दूबे ने मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया और उन्हें सरकारी सहायता दिलाने का उपजिलाधिकारी खड्डा से दूरभाष पर वार्ता कर परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

खड्डा ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली में एक पखवाड़े के भीतर दो युवकों के पानी में डूब जाने से हुई मौतों की जानकारी मिलते ही परिजनों के पास पहुंचे। पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया साथ ही दूरभाष पर उपजिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह से वार्ता कर मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से सरकारी सहायता राशि जल्द से जल्द दिलाने का दूरभाष से वार्ता किया। उन्होंने परिवार वालों को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

इस दौरान राजू गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा भुजौली सुबोध कुशवाहा, विधानसभा संयोजक सोशल मिडिया अनुराग प्रताप सिंह, निखिल उपाध्याय, अनुज दूबे, जयप्रकाश सिंह, भाजपा नेता आनन्द सिंह, अमृतांश तिवारी उर्फ निक्कू तिवारी, कृष्णप्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय उर्फ मारुति पाठक, जितेन्द्र सिंह, प्रभु गुप्ता, परमात्मा प्रजापति, अंशु चौहान आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking