News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से युवक की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 9, 2022  |  8:36 PM

813 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से युवक की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अहिरौली-करदह मार्ग पर मंगलवार की देर रात ट्रैक्टर ट्राली से दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली निवासी लालबहादुर गिरी पुत्र विश्वनाथ (उम्र 24 वर्ष) मंगलवार की देर रात बाहर जा रहे अपने भाई अशोक को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर बाइक से घर जा रहे थे कि अहिरौली-करदह मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking