News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: किसान गोष्ठी को सिर्फ कोरमपूर्ति न बनाएं अधिकारी – विधायक विवेकानंद पाण्डेय

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 6, 2022  |  8:52 PM

550 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: किसान गोष्ठी को सिर्फ कोरमपूर्ति न बनाएं अधिकारी – विधायक विवेकानंद पाण्डेय
  • किसानों की कम उपस्थिति देख कृषि विभाग के नोडल अधिकारी पर भड़के विधायक
  • कहा, लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी व जागरूकता मेला में पहुंचे विधायक विवेकानंद पाण्डेय किसानों की संख्या कम देख अधिकारियों पर विफर पड़े। उन्होंने नोडल अधिकारी की क्लास लगाते हुए सिर्फ दिखावा के लिए कार्यक्रम न करने की हिदायत दी।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

नेबुआ नौरंगिया ब्लाक परिसर में निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा विकास खंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों के समृद्धि और खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। किसान नवीनतम तकनीक को सिख खेती से अपना आय बढा सकतें हैं। कृषि के क्षेत्र में सरकार का उद्देश्य है कि स्थानीय स्तर पर किसानों को जागरूक करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण हो, ऐसे में किसान गोष्ठियां हो रही हैं लेकिन अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। गोष्ठी का प्रचार-प्रसार न होने से किसान कार्यक्रम में नहीं आ सके हैं।

उन्होंने इसके लिए जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारी को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने भी संबोधित किया।इस दौरान जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मोर्य, बीडीओ विनीत कुमार यादव, भाजपा नेता आनंद सिंह, रमेश तिवारी, नाथूराम, हरिश्चंद्र, रवि, जाकिर सहित कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking