खड्डा/कुशीनगर। माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर पूरे देश में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें उपचार चलने तक पौष्टिक आहार देने का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को तुर्कहा स्थित सीएचसी परिसर में टीबी यूनिट के पर्यवेक्षक निशांत मिश्र द्वारा टीबी के मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया।
खड्डा दवा व्यापार संघ द्वारा 10 टीबी के मरीजो को गोद लिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दवा संघ अध्यक्ष शशि डालमिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2025 तक टीबी मुक्त अभियान को हम सभी जनभागीदारी से ही साकार कर सकते हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर पारसनाथ गुप्ता ने बताया कि टीबी के मरीजों को गोद लेने से उन्हें भावनात्मक लगाव मिलता है साथ ही जो हम प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार दे रहे हैं वह भी उपचार के साथ जरूरी है जिससे उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है।
कार्यक्रम में डॉक्टर पारसनाथ गुप्ता डॉ. अरविंद कुमार, दवासंघ अध्यक्ष शशि डालमिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया, मनीष तुलस्यान, पवन गोयल, रजा अहमद, हिदायतुल्लाह उर्फ मुन्ना, विरेंद्र यादव, डॉ सुशील कुमार, रविंद्र कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, निशांत मिश्रा, राघवेंद्र पांडेय, मीना कुमारी, सनी गुजर, मनोज कुमार, छोटेलाल, गोविंद कुमार, मारकंडेय यादव, विनोद कुमार, विद्या कुमार आदि उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…