News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: लगातार बारिश से संपर्क मार्ग पर लगा पानी, डूब रहीं हैं धान की फसलें

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 18, 2022  |  8:58 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: लगातार बारिश से संपर्क मार्ग पर लगा पानी, डूब रहीं हैं धान की फसलें

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के भजनछपरा, बहोरछपरा गांव के लोगों के मुख्य संपर्क मार्ग सहित खेतों में लगे धान की फसल पानी लगने से डूब गए हैं। बगहवा इनार के पास गांव के संपर्क मार्ग पर घुटने तक पानी लगा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

खड्डा क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों के सामान्य दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांव के रास्ते पर पानी लगा हुआ है। अधिकांश गांवों के खेत, खलिहान, रास्ते पानी से डूबे हुए हैं। तो वहीं खड्डा-पड़रौना मेन रोड़ पर खड्डा व मठियां के बीच सड़क के पूरब व पश्चिम के खेत जो बहोरछपरा, भजनछपरा, नवलछपरा, मठियां व करदह आदि गांव के अधिकांश किसानों के धान की फसल पानी से डूब गए हैं। भजनछपरा व बहोरछपरा गांव को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग पर घुटने तक पानी भरा हुआ है जिससे लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई उत्पन्न हो गई है।

भजनछपरा गांव निवासी धर्मपाल कुशवाहा, बृजेश वर्मा, राजाराम, रामआसरे, विकास, रामप्रताप, विकानू, रमायन वर्मा, विजय कुमार, राजेश, कपिलदेव, बीरवली, मुबारक, शैलेश कुशवाहा, अमरनाथ, रमेसर, रमेशचन्द्र राय, लालजी , सोनेलाल, रामसवारे, खेदनी देवी, बेईली देवी आदि किसान का बारिश से धान की फसल डूबकर बर्बाद हो गया है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking