खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में रविवार को दर्जनों लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण धूं- धूंकर जल गए।
बताते चलें कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर 10 दिन पूर्व जल गया था। बिजली विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर जैसे ही लगा वैसे ही दर्जनों लोगों के घर में विद्युत यंत्र जैसे बल्ब, टीवी, पंखा, चार्जर सहित अन्य यंत्र चल गए। मुस्तफा के घर 1पंखा 10 बल्ब, अशोक केशरी के घर 2 पंखा 6 बल्ब, जितेंद्र यादव के घर पंखा, बल्ब, टीवी इसी तरह सुभाष यादव, बेचन चौधरी, हरिशंकर, परमात्मा चौधरी, बलराम केशरी, ब्रह्मा मद्धेशिया सहित अन्य लोगों के घर के बिजली उपकरणों का भी काफी नुकसान हुआ है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…