खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के गांव हथिया में गुरुवार की देर रात ब्रह्मा यादव की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग में एलपीजी सिलेंडर फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि आग बुझा रहे तीन अन्य लोग आंशिक रूप से झुलस गये। गम्भीर रूप से झुलसे एक का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर व दूसरे व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हथिया निवासी ब्रह्मा यादव के पक्के कमरे से सटे दो झोपड़ियां थीं। रात 12 बजे के बाद झोपड़ी में लगी आग की लपटों के बीच कमरे में सो रही ब्रह्मा की पत्नी रंजू और उसके दो बच्चे घिर गये। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से अर्धनिर्मित कमरे के खिड़की से रंजू बच्चों के साथ बाहर निकली। ग्रामीण आग बुझा रहे थे तभी झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर विस्फोट के साथ फट गया, जिससे झोपड़ी के ऊपर लगा शेड उड़ कर 50 मीटर दूर जा गिरा। विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। सिलेंडर फटने से फैली आग की चपेट में आने से गांव के भीखम 40 वर्ष व नरसिंह 60 वर्ष बुरी तरह से झुलस गये। जबकि सुदीन 55 वर्ष , आशिक 35, रामनाथ 50 वर्ष आंशिक रूप से झुलस गये। सभी को सीएचसी तुर्कहा में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से झुलसे भीखम और नरसिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि शेष अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
भीखम का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर व नरसिंह का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। ब्रह्मा रोजगार के चक्कर में बाहर है। जबकि बेघर हुई पत्नी का रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे राजस्वकर्मी आग से हुई क्षति के आकलन करने में जुटे हुए हैं।
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…