News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, तीन दुकानों में हुई सैंपलिंग

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 15, 2022  |  4:49 PM

707 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, तीन दुकानों में हुई सैंपलिंग
  • खड्डा नगर में खाद्य सुरक्षा टीम के आने से दुकानदारों में मचा हडकंप

खड्डा/कुशीनगर। खाद्य सुरक्षा आयुक्त और उपजिलाधिकारी खड्डा के आदेश पर आगामी होली पर्व को देखते हुए खड्डा कस्वे में मिलावटखोरों पर नकेल कसनी शुरू हो गई है। खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को नगर के तीन दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

होली पर्व पर मिठाई, गुझिया और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट होने की आशंका रहती है। इसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। नगर के सुबाष चौक रोड़ पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना एवं पंकज कुमार कनौजिया द्वारा बालाजी स्वीट हाउस से खोवा, बर्फी एवं कृष्णा मिष्ठान भंडार से खोवा एवं लक्ष्मी शंकर के किराने की दुकान से क्लासिक हेल्थ वेजिटेबल आयल का नमूना संग्रह किया। टीम सामग्रियों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। उन्होंने व्यापारियों से होली पर्व पर मिलावटखोरी से बचने और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व विभाग से कानूनगो आरसी गुप्ता, एस आई खड्डा आदि मौजूद रहे।

इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कन्नौजिया ने बताया की एकत्रित खाद्य सामग्रियों को खाद्य विश्लेषक को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking