News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: कैंसर लक्षण के मरीजों का हुआ निःशुल्क जांच, दवा वितरित

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 18, 2022  |  8:02 PM

392 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कैंसर लक्षण के मरीजों का हुआ निःशुल्क जांच, दवा वितरित
  • हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल की ओर से आयोजित हुआ शिविर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण में शुक्रवार को हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान गोरखपुर द्वारा नि:शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 78 मरीजों में कैंसर संबंधित लक्षण की जांच की गई तथा उनको मुफ्त दवा दी गई।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

पीएचसी खड्डा में लगे कैंसर शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.आशुतोष त्रिपाठी द्वारा प्रत्येक मरीज का बारी- बारी से मूल्यांकन, सलाह और परामर्श दिया गया। शिविर का हिस्सा बनने वाले लोगों में बड़ी संख्या में मध्यम आयु वर्ग की महिलाएं शामिल रहीं। इनमें सबसे ज्यादा महिलाओं ने ब्रेस्ट कैंसर, गर्भाशय कैंसर, माउथ कैंसर, अंडाशय कैंसर के शक की वजह से जांच कराई। कैंसर के प्रकार एवं उनके लक्षण के दुर्दांत रोग कैंसर के विषय में मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रशिक्षण तथा इलाज के बारे में जानकारी दी गई।

कैंसर जागरूकता अभियान के तहत इस स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित एएनएम, जीएनएम, संगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनको कैंसर लक्षण का प्रशिक्षण तथा इलाज के बारे में जानकारी दी गई और उनमें कैंसर से संबंधित पत्रक, विवरण पुस्तिका आदि वितरित किया गया। शिविर में उमेश कुमार सिंघानिया सचिव, रसेन्दु फोगला संयुक्त सचिव, अजय श्रीवास्तव, शिवानी सिंह, आदर्श मिश्रा, सुशीला वर्मा, राजेश गुप्ता, विकास सोनकर, संध्या चौरसिया, प्रेमा मिश्रा सहित अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मचारियों आदि का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking