खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के नौरंगिया में लक्ष्मी मंदिर के समीप गुरुवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय पहलवानों सहित अगल- बगल जिले के लगभग 4 दर्जन जोड़ी पहलवानों ने अपने दाव आजमाएं। गुरुवार को गांव के स्कूल टोला आईटीआई चौराहे के पास लक्ष्मी मंदिर परिसर में आयोजित दंगल में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने बिट्टू देवतहा व कृष्णदेव पहलवान संतकबीर नगर का हाथ मिलवा कुश्ती की शुरुआत की।दंगल को संबोधित करते हुए सांसद श्री दूबे ने कहा कि कुश्ती कला एक परंपरागत खेल है।ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेलों में युवा भाग लेकर जहां अपने प्रतिभा को निखारने का सुगम व सुलभ मौका प्राप्त करते है वहीं स्वस्थ व निरोग रहने के साथ ही ख्याति तथा इन्हें ऊंचाई तक जाने का अवसर भी प्राप्त होता है।
इनकी कुश्ती बराबर की रही।इसी तरह कुश्ती में जलालुद्दीन नौरंगिया और निकेश जटहा के बीच में जलालुद्दीन ने, विकास संतकबीर नगर और अरुण विहार के बीच में विकास ने, कन्हैया बिहार और अतुल देवतहा के बीच में कन्हैया ने, पाथर कमासी और कल्लू मऊ के बीच में पाथर ने, अलिहुसेन देवतहा बाली और रामकिशुन खजनी के बीच में अलिहुसेन ने अपने प्रतिद्वंदी को आसमान दिखाया। इस कुश्ती में अलिहुसेन की कुश्ती सबसे रोमांचक रही जिसे दर्शकों ने सराहा। इस तरह से लगभग 45 जोड़ी पहलवानों ने अपने दाव आजमाएं। कुश्ती की अध्यक्षता कर रहे आयोजक व ग्राम प्रधान नौरंगिया संतोष मणि त्रिपाठी ने दर्शकों सहित अतिथियों तथा पहलवानों का आभार जताया। निर्णायक यसवंत तथा शोभा यादव रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रत्यासी रह चुके विजय प्रताप कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, भाजपा नेता अजय गोविन्द राव शिशु, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, मणिंद्र सिंह, नत्थू यादव, वृजेश मिश्रा, रुदल जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, परमेश्वर, रिशु मिश्र, धीरज तिवारी, दीपक पाण्डेय कुणाल राव, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…