News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: गरीब बेटी की शादी में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बढ़ाया हाथ

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 17, 2022  |  7:48 PM

809 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गरीब बेटी की शादी में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बढ़ाया हाथ

खड्डा/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के लखुआं गांव में हुई आगजनी की घटना से पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी शादी वाले परिवार में मदद को हाथ बढ़ने लगे हैं। रविवार को खड्डा के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने भी जनकधारी कुशवाहा के बिटिया की शादी में नकद धनराशि सहित कपड़े देकर मानवता की मिशाल पेश की है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ-लखुई गांव के हसनू टोला में जनकधारी कुशवाहा के घर शादी के लिए मिठाई बन रही थी तबतक गैस सिलेण्डर का पाइप फट जाने से आग लग गयी व आग की विकरालता ने 17 परिवार की जिन्दगी तबाह कर दी। जनकधारी की बेटी सोनमती की रविवार को ही शादी है ऐसे में उस परिवार पर संकट खड़ा हो गया। समाज के मददगारों के अलावा खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने परिजनों के बीच पहुंचकर पिता को बिटिया की शादी के लिए 10001 रूपये व साथ में बस्त्र आदि देकर मदद की है। प्रभारी निरीक्षक के इस इंसानियत की चहुंओर चर्चा हो रही है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking