News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: तिरंगे के अपमान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 19, 2022  |  5:03 PM

1,009 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: तिरंगे के अपमान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ- लखुई गांव निवासी एक युवक की सिलाई मशीन को तिरंगे से साफ- सफाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज़ कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ-लखुई निवासी युवक नवाजे शरीफ की सोशल मीडिया में तिरंगे का अपमान करते हुए वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह तिरंगे से घर की सिलाई मशीन को साफ करते हुए दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद खड्डा पुलिस ने युवक नवाजे शरीफ पुत्र मदीन को हिरासत में ले लिया। ग्राम प्रधान लखुआ संतोष कुमार की तहरीर पर अभियुक्त नवाजे शरीफ पुत्र मदीन अली साकिन लखुआ लखुई थाना खड्डा के विरुद्ध धारा  02 राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई पंकज कुमार सिंह, कां. योगेन्द्र यादव, कां. राजू कुमार शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि अभियुक्त नवाजे शरीफ के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking