खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे स्थित आईपीएल चीनी मिल ने 20 फरवरी तक गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। इस बात की जानकारी मिल के प्रधान प्रवंधक योगेश राठी एवं गन्ना प्रवन्धक संजय कुमार सिरोही ने संयुक्त रूप से दी है।
आईपीएल की सुगर मिल खड्डा के प्रधान प्रवंधक योगेश राठी ने बताया कि गन्ना किसानों के खरीदे गए गन्ना मूल्य का 20 फरवरी तक कुल 50.11 करोड़ रूपये किसानों के खाते में भेजकर भुगतान कर दिया गया है, साथ ही साथ किसानों के फसलों संबंधित समस्याओं के लिए ‘आईपीएल फार्मर संवाद’ मोबाइल ऐप जारी किया गया है जिससे किसान अपनी फसलों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया की मिल गेट पर गन्ना बुआई के समय कीटनाशक दवाएं किसानों को नि: शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…