News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा कानूनगो बिहारी प्रसाद की हृदय गति रूकने से मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 11, 2022  |  10:12 AM

1,327 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा कानूनगो बिहारी प्रसाद की हृदय गति रूकने से मौत
  • कानूनगो को शुक्रवार सुबह इलाज के लिए पहुंचाया गया अस्पताल, चिकित्सक ने किया मृत्यु घोषित
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे के सिविल लाइन मुहल्ले में कमरा लेकर रह रहे तहसील खड्डा के कानूनगो बिहारी प्रसाद की हृदयगति रुक जाने से बीती रात मौत होने की खबर है। सहकर्मी लेखपाल शुक्रवार सुबह उनको जगाने का प्रयास किए तो वह उठ नहीं सके। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी तुर्कहा ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद मजिस्ट्रेट आदि जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बताते चलें कि जटहां थाना क्षेत्र के मठियां लालविहारी गांव निवासी बिहारी प्रसाद उम्र लगभग 58 वर्ष खड्डा तहसील में बतौर कानूनगो खड्डा के पद पर तैनात रहे। गुरुवार की देर रात सहकर्मी लेखपालों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होकर खड्डा के सिविल लाइन मुहल्ले में स्थित आवास पर लौटे और सो गए। सुबह उनको जगाने के लिए सहयोगी कर्मचारी ने प्रयास किया लेकिन वह उठ नहीं पाए तो तुरंत उन्हें इलाज के लिए तुर्कहां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी एसडीएम, तहसीलदार सहित नायब तहसीलदार को दे दिया गया है जहां मजिस्ट्रेट जानकारी लेने में लगे हुए हैं। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking