खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील मुख्यालय के बगल में निर्माणाधीन स्थाई तहसील भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शनिवार को विधायक विवेकानंद पांडेय के साथ एसडीएम भावना सिंह और नायब तहसीलदार रवि यादव ने निर्माणाधीन तहसील भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।
खड्डा सिंचाई विभाग से स्थानांतरित 1.572 हेक्टेयर भूमि पर बीते एक वर्ष से चल रहे स्थाई तहसील भवन का निर्माण कार्य का प्रगति पर है। विधायक विवेकानंद पांडेय और एसडीएम भावना सिंह ने तहसील परिसर के बाउंड्री वाल के कार्य को देख संतोष जताया। लगभग आठ करोड़ की लागत से बन रहे तहसील कार्यालय के कोर्ट रुम, एसडीएम कक्ष, तहसीलदार कक्ष, नायब तहसीलदार कक्ष, मिटिंग हाल समेत अन्य कार्यालयों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इन कक्षों के निर्माण कार्य को विधायक और एसडीएम ने संतोषजनक बताया। विधायक पांडेय ने कहा तहसील भवन का लोकार्पण करवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करुंगा। फरवरी में यह भवन अधिकारियों व नागरिकों के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। सड़क और शेष अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का विधायक ने निर्देश दिया।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…