खड्डा/कुशीनगर। नवसृजित नगर पंचायत छितौनी में गुरुवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क किया और आगामी नगर निकाय चुनाव में जनता से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा।
गुरुवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने छितौनी नगर पंचायत में मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रभाकर पाण्डेय, विजय तुलस्यान, आनंद कुशवाहा, उमा गुप्ता, संजय हमदर्द, रामबाबू गुप्ता, प्रशांत शर्मा, सुभाष जायसवाल, प्रिशु गुप्ता, विकास सिंह, आनन्द सिंह, दीपू सरावगी, कमलेश गुप्ता, कर्मबीर साहनी, मनीष शर्मा, संतोष रौनियार, संजय साहनी, जयप्रकाश दूबे, मुलायम साहनी, रंगलाल गुप्ता, बंधन चौहान आदि के साथ विभिन्न वार्डों के मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बूथ पर निवासरत मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की।
विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मतदाता सूची का मंथन किया और चुनाव को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में सभी कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ मैदान में उतर जाएं और भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए संकल्प लें।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…