News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: गेहूं क्रय केन्द्र का विधायक ने किया शुभारंभ, लक्ष्य को पूरा करने के दिए निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 19, 2022  |  6:42 PM

634 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गेहूं क्रय केन्द्र का विधायक ने किया शुभारंभ, लक्ष्य को पूरा करने के दिए निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। शासन के निर्देश पर खड्डा के हाट गोदाम पर बनाये गये गेंहू क्रय केन्द्र का शुभारंभ मंगलवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया। उन्होंने मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की भलाई के लिए काम कर रही है। शीघ्र ही खड्डा में मंडी का निर्माण कराया जायेगा।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने तौल कांटे का पूजन किया। अन्नदाता किसानों का स्वागत कर मिठाई खिलाते हुए गेंहू तौल कराया गया। विधायक श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान, गरीब की सरकार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हितों की कई योजनाएं शुरू की है, जिसका लाभ अन्नदाता किसान प्राप्त कर रहे हैं। विधायक ने यह भी कहा कि खड्डा क्षेत्र में जल्द ही मंडी का निर्माण कराया जायेगा, जिसके बाद किसान अपनी फसल उत्पाद को मंडी में बेंच सकेंगे। विपणन निरीक्षक खड्डा पवन पाण्डेय ने बताया कि खड्डा हाट गोदाम, लक्ष्मीपुर पडरहवा व नेबुआ में खाद्य एवं रसद विभाग का खरीद केन्द्र बनाया गया है। रामपुर बांगर व पडरही में पीसीएफ का केन्द्र निर्धारित हुआ है। प्रत्येक केन्द्रों पर खरीद का लक्ष्य पांच हजार कुंतल का है। इन केन्द्रों पर किसानों से उनका गेंहू समर्थन मूल्य 2015 रूपये कुंतल की दर से खरीदा जायेगा।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking