खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा भैंसहां के समीप गण्डक नदी में लग रहे पीपा पुल का स्थलीय निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने का अधिकारियों को निर्देशित किया।
रविवार को खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने भैंसहां घाट पर लग रहे पीपा पुल का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने सभी पान्टून को नदी में लगाकर सुगम मार्ग व एप्रोच बनाने का कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। बताते चलें की कार्य में शिथिलता को लेकर विधायक ने अधिकारियों पर पेंच कसे। इस दौरान रामसहाय दूबे, आनन्द सिंह, प्रदीप शर्मा, काशीनाथ प्रजापति आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…