खड्डा/कुशीनगर। नारायणी नदी के छितौनी -बगहा रेलपुल के समीप मौनी अमावस्या के मौके पर लगने वाले स्नान पर्व/ माघ मेला की तैयारियों को लेकर खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बुधवार को अधिकारियों संग निरीक्षण किया। उन्होंने घाट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बुधवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पनियहवा के नारायणी घाट पर माघ मेला को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा से अलाव की व्यवस्था, पथ प्रकाश, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं को समयानुसार लगाने के निर्देश दिए। नांव सहित गोताखोर की व्यवस्थाओं के लिए तहसील प्रशासन को मुश्तैद रहने की बात कही।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खड्डा/छितौनी देवेश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मनोज जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, आनन्द सिंह, त्यागी महराज, रामनयन दास, महंत कुंज बिहारी, सतेंद्र गिरी, संजय सिंह, संजय हमदर्द, उमा गुप्ता, प्रीशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…