News Addaa WhatsApp Group

खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जनहित से जुड़े कार्यों का पत्र सौंपा

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 3, 2023  |  8:18 PM

614 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जनहित से जुड़े कार्यों का पत्र सौंपा
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में की मुलाकात

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर खड्डा विधानसभा के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा किया और पत्र देकर जनहित के कार्यों को प्रमुखता से कराने का अनुरोध किया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि उत्तरप्रदेश, बिहार एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र खड्डा विधानसभा उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार है लेकिन आज भी उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा एवं सुदृढ़ मार्गों के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। पत्र में ग्रामसभा भैंसहां स्थित बड़ी गंडक पर स्थित पीपा पुल पर लगभग 1 किलोमीटर पक्का पुल निर्माण कराने, खड्डा के सालिकपुर स्थित एनएच 727 के पास सालिकपुर चौकी के सामने से विंध्याचलपुर-सोहगीवरवां लंबाई लगभग 16.50 किलोमीटर संपर्क मार्ग का नव निर्माण कराए जाने, नारायणी नदी के पार बसे हजारों आबादी में पढ़ने के लिए एक इंटर कॉलेज की स्थापना कराने, मड़ार बिंदवलिया (क्रांति चौराहा) पर स्थित पीपा पुल पर 60 मीटर पक्के पुल का निर्माण एवं खड्डा विधानसभा में राजकीय डिग्री कॉलेज और पी पी मॉडल पर 100 शैय्या का अस्पताल बनवाए जाने का अनुरोध किया।

श्री पांडे ने मकुनहीं घाट पर 100 मीटर सेतु निर्माण, मदनपुर सुकरौली में छोटी गंडक ड्रेन पर 40 मीटर पक्के पुल का निर्माण सहित बगही घाट एवं मकुनहीं घाट पर जब तक पुल का निर्माण नहीं होता है तब तक आवागमन के लिए पीपा पुल निर्माण सहित जनहित के अन्य कार्यों का पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया।

संबंधित खबरें
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking