News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश! चोरी के 13 मोबाइल के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 29, 2024  |  6:54 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश! चोरी के 13 मोबाइल के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार
  • पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने किया घटना का खुलासा
  • दो अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार बताई जा रही है

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने गुरुवार को तहसील गेट पुरानी तहसील गेट से चोरी हुए मोबाइल को दो शातिर चोरों के कब्जे से चोरी के 11 अदद् एंड्रॉयड एवं 2 अदद कीपैड मोबाइल को बरामद किया है। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जीआरपी एवं अन्य थानों में अभियोग दर्ज है। घटना का अनावरण पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सन्तोष कुमार मिश्रा ने करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना खड्डा पर कुछ व्यक्तियों द्वारा मोबाइल चोरी होने की सूचना दी गयी। इस सूचना पर तत्काल घटना को संज्ञान में लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित किया। खड्डा पुलिस टीम ने कस्बे के पुराना खड्डा तहसील गेट ब्लाक के पास से चोरी गए 11 अदद एण्ड्रायड व 02 अदद की पैड मोबाइल फोन की बरामदगी करते हुए 02 शातिर चोर राजू गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता पता वार्ड नं. 08 इन्द्रानगर व पारस कुशवाहा पुत्र श्री राम कुशवाहा पता सोहरौना दक्षिण टोला थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय थाने पर मु.अ.सं. 309/24 धारा 317(2),317(5),112(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त राजू गुप्ता के विरुद्ध जीआरपी थाना गोरखपुर में 2 मुकदमा एवं गैंगेस्टर अपराधी है।

घटना कारित करने का तरीका-

अभियुक्तगणों से पूछताछ करने पर पाया गया कि ये मोबाइल फोन को भीड़-भाड़ वाले स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर लोगों के चढते व उतरते समय पॉकेट से चोरी कर लेते हैं तथा उक्त मोबाइल फोनों को उचित दाम मिलने पर आम लोगो में बेच देते हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उप निरीक्षक शशांक राय, अमित कुमार सिंह, कान्स्टेबल शशिकेश गोस्वामी कान्स्टेबल चन्द्रशेखर चौहान शामिल हैं। चोरों व चोरी की मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 15हजार नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

संबंधित खबरें
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…

आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking