News Addaa WhatsApp Group Join करें

आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 5, 2026  |  9:00 PM

341 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल WhatsApp

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुआ निवासी महेश पासवान (25) पुत्र स्वर्गीय हृदया पासवान बुधवार दोपहर करीब तीन बजे किसी काम से बसडीला पांडेय गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय अमवा दुबे गांव के सामने कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल के सामने से आ रही आर्टिका कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही तुर्कपट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महेश पासवान ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल अजीत पासवान (24) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार महेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और कुछ दिन पहले ही बाहर से छुट्टी लेकर होली मनाने घर आया था। उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हादसे में शामिल आर्टिका कार (नं. UP 57 BJ 4492) और मोटरसाइकिल (नं. UP 57 AC 5201) को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया है। थाना अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की तत्परता से घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही तुर्कपट्टी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking