खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह शनिवार को तहसील परिसर में किया गया। अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को सांसद विजय कुमार दूबे ने शपथ दिलाई। समारोह में आये बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।
शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमियमय मालवीय महामंत्री हीरालाल कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमितोष जायसवाल, उपाध्यक्ष अवधेश यादव, कोषाध्यक्ष अखिलेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों को सांसद विजय कुमार दूबे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि प्रवुद्ध अधिवक्ता समाज युवाओं का प्रेरणास्रोत हैं। यह समाज का मार्गदर्शन करता है। देशहित एवं समाज हित के कार्यों को करने वाला अधिवक्ता हमेशा चुनौतियों का सामना करता है। कुशीनगर के विकास कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने नवनिर्मित तहसील भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों करने के साथ ही अधिवक्ता भवन बनाने की बात की। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि तहसील परिसर में अधिवक्ता कक्ष के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इसके लिए शासन से वार्ता होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में आये रामकोला विधायक विनय गौड़ एवं तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी सहित सभी आगंतुक अतिथियों का बार संघ ने माल्यार्पण व बुके देकर सम्मानित किया।
इस दौरान एसडीएम विकास चन्द्र, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, भाजपा नेता डा.निलेश मिश्रा, दुर्गेश्वर वर्मा, राजकुमार तुलस्यान, कुणाल राव, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी, मनोज जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, संतोष जायसवाल, संग्राम सिंह यादव, सुनील प्रजापति, अरविंद दूबे, शीलबंधु शुक्ला, अवनींद्र गुप्ता, अजय जायसवाल, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन बिहारी श्रीवास्तव एवम् संचालन ज्योतिर्मय मालवीय ने किया।
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…