News Addaa WhatsApp Group

UPDATE/खड्डा: लखुआ में आग से दर्जन भर बकरियों सहित एक भैंस मरी; बाइक, पंपिंग सेट, चारा मशीन भी हुआ आग के हवाले

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 7, 2023  |  10:58 AM

582 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UPDATE/खड्डा: लखुआ में आग से दर्जन भर बकरियों सहित एक भैंस मरी; बाइक, पंपिंग सेट, चारा मशीन भी हुआ आग के हवाले

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ गांव के डढ़हवा टोले में अलाव की चिंगारी से लगी आग से केदार चौहान का झोपड़ी (घोट्टा) जलकर राख हो गया। झोपड़ी में बंधी एक भैंस व एक दर्जन बकरियां जलकर मर गईं। घटना शुक्रवार की शाम 7 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया जा सका।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

शुक्रवार की देर शाम लखुआ-लखुई गांव के डढहवा टोला निवासी केदार चौहान पुत्र बेनी का घर से थोड़ी दूर ही घोट्ठा है जहां पशु रहते हैं। घोट्ठे पर कउड़े की आग से झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते जहां एक भैंस व 12 बकरियां झुलस कर मर गईं वहीं एक बाइक, एक पंपिंग सेट, एक चारा मशीन, चौकी, बिस्तर आदि सामान जल गया। ग्रामीणों ने खड्डा पुलिस को सूचना देते हुए आग बुझाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शनिवार को मौके पर पशुपालन विभाग से जितेन्द्र गुप्ता सहित राजस्वकर्मी क्षति का आकलन करने में जुटे हैं।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking