खड्डा/कुशीनगर। सोमवार को तहसील में पहुंचकर आम आदमी पार्टी नेताओं ने नगर में लगे पार्टी का पोस्टर बैनर को अराजकतत्वों द्वारा फाड़ दिए जाने की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजिनियर अजय यादव की अगुवाई में आप नेताओं ने एसडीएम भावना सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि खड्डा नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी के लगे बैनर पोस्टर को अराजकतत्वों द्वारा फाड़कर नाली में फेंक दिया जा रहा है। आप नेताओं ने दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर सहित गिरफ्तारी करने की मांग की। इस दौरान चंदन चौरसिया, युथ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संदीप कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नुरूल हुदा, मनोहर जायसवाल, रामेश्वर मिश्रा, ताज मोहम्मद अंसारी, इंजिनियर आरपी मल्ल, रणजीत कुशवाहा, अतुल पांडेय, अमरदास यादव, कन्हैया सिंह, रविशंकर सिंह, शंभू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…